सतशिष्य बनो, आत्मज्योति जगाओ…. satshishy bano, aatm jyoti jagaao..

कानपुर; 17 डिसेम्बर  2011

 

कानपुर में ये कुंभ का निमित्त लगा है? आज भी मौसम ऐसा था लेकिन कैसे भी कर के कुदरत ने कर दिया जहाज़ तैयार ..आ गये तुम्हारे बीच!

नानक वो मोहे सद्गुरु भावे

हसंदिया खेलंदिया खावंदिया पहेनंदिया

विच कर दे मुगत  

हसते, खेलते, खाते पहेनते  मुक्ति का मार्ग दे देवे..दुखो से मुक्त, पापों से मुक्त ऐसा सदगुरु मुझे भावे…मेरे को भी ऐसे सदगुरु भाते है..तो आप को ऐसे सदगुरु अच्छे लगते है? हाँ!

तो ढूँढ लेना, मेरे को बताना :) ही ही ही ही…

हरि  ओम हरि ओम हरि ओम…

 

ज्योत से ज्योत जगाओ..(मंगल आरती हो रही है.प्राणायाम हो रहे..)

श्वास भरो जितना भर सकते हो..अब रोको..सव्वा मिनट तक श्वास रोक सकते हो…मैं जो बोलता हूँ ऐसे आप उस विचारों में  एकाकार होने का प्रयत्न करो :

 प्रभु  मैं आप का हूँ,मैं आप को नही जानता, फिर भी मैं आप का हूँ.. मैं भगवान को केवल मानता हूँ…लेकिन मुझे भगवान अपना जानते भी है और अपना मानते भी है..बच्चे को माँ जितना जानती है उतना शिशु माँ को नही जानता.बच्चे का माँ जितना मंगल कर सकती है, उतना शिशु अपने आप का मंगल सोच नही सकता…ऐसे ही परमेश्वर आप हमारा जितना मंगल चाहते हो , करते हो उतना मंगल हम सोच भी नही सकते..मन में जपो ओम ओम परमात्मने नमः..ओम ओम ओम अंतर्यामी देवाय नमः..अब मेरे साथ मिल के होठ बंद कर के गर्दन को आगे पिछे करते हुए जप करना है..ओम ओम ओम ओम …एक बार हो गया..एक बार और करना है..फिर से लंबा श्वास लो..सव्वा मिनट रोको…अंतरात्मा प्रभु का नाम ओम स्वरूप है…सारे ईश्वरों के ईश्वर अंतरयामी परमेश्वर है…

भोक्तारम  यज्ञतपसाम सर्व लोक महेश्वर

सुहुर्दम सर्व भूतानां ग्यातवामां शांतिमूच्यते.

 

मैं सभी यज्ञ , तप के फलों का भोक्ता हूँ..देवता के अंदर, पितरों के अंदर, संतों के अंदर, गोर-गुरबों के अंदर जो भी मुझे अर्पण किया जाता है उस को भोगने वाला मैं हूँ..प्राणी मात्र का हितेशी हूँ.. ऐसा मुझे जो जानता है वो मेरे शांति स्वभाव को पाता है… भगवान हम आप को मानते हो..आप सभी के हृदय में हो ..आप को हज़ार हज़ार प्रणाम है मेरे प्रभु..आप मेरे परम हितेशी हो..परम मित्र हो..परम सुहुर्द हो..(कंठ में भ्रामरी प्राणायाम : श्वास छोड़ते हुए ,गर्दन के आगे  पिछे  कर के होठ  बंद स्थिति में ओंकार का गुंजन किया जा  रहा है..) 2 बार ये प्राणायाम करना है बस.

इस के बाद जो भी साधन भजन पूजन करते उस में बहोत  सारी बरकत आएगी…हम सोचते है की हमारा मन भगवान में नही लगता..हम तो बैठते संसार में और मन भगवान में कैसे लगेगा…जहाँ  हम है वहाँ हमारा मन लगेगा..हमारा मन वास्तविक में भगवान में है..लेकिन हम बेवकूफी से संसार में उलझ जाते है..हम दुख में नही होते …  दुख आता है , चला जाता है ..भगवान और हम उस को देखने वाले होते है..सुख आता है चला जाता है ..हम सुख में भी नही होते, दुख में भी नही होते… सुख दुख को हम जानते है, लेकिन वास्तव में हम भगवान में ही होते है…भगवान हम में , हम भगवान में….जैसे तरंग पानी में , पानी तरंग में…घड़े का आकाश महाआकाश में , महाआकाश घड़े के आकाश में…ऐसे जीवात्मा ब्रम्‍ह में और ब्रम्‍ह जीवात्मा में..हमारा और ईश्वर का संबंध ईश्वर चाहे तो भी नही तोड़ सकते ऐसा है…हम को भगवान भी नही मार सकते..शरीर तो भगवान ने भी नही रखा…लेकिन हमारा आत्मा शाश्वत है..परमात्मा शाश्वत है..हम प्रभु के जात के है..प्रभु ज्ञानस्वरूप है तो हम भी ज्ञान स्वरूप है..हाथ प्रकृति का है..हाथ को पता नही मैं हाथ हूँ..हमें पता है ये हाथ है…शरीर बीमार होता है, नीगुरे लोग बोलते ‘मैं बीमार हूँ’…बीमारियों को महत्व दे देते तो बीमारी बढ़ा देते…बीमारी के समय सावधान रहो..’मैं बीमार हूँ’ ये सोचना मुसीबतों को बुलाना है..बीमार शरीर है.. शरीर को स्वस्थ करो..दुख मन में है..बुध्दी से विवेक से दुख मिटाओ…चिंता चित्त में है, उस को मिटाओ..लेकिन ‘मैं चिंतित हूँ, मैं दुखी हूँ, मैं बीमार हूँ’आज से ये नीगुरे लोगो की समझ को उखाड़ के फेंक दो…सत शिष्यों की समझ रखो…

दुख का उपयोग करो..सुख की लालच कर के दुख से पिंड छुड़ाओ मत..

 एक बड़ा प्रसिध्द राज नेता था बंगाल में ….बड़ा जाना-माना था..धर्म परायण व्यक्ति था..अश्विनी दत्त बंगाल के प्रसिध्द राज नेता थे..उन के गुरु राज नारायण थे.

उस के गुरु को लकवा मार गया..3 महीने के बाद अश्विनी को पता चला…3 महीने से गुरु को लकवा मार गया, मुझे पता नही चला सोच कर विव्हल हो कर भागता भागता आया गुरु के पास…ज्यो ही गुरु के पास पहुँचा..प्रणाम करने जाता है तो गुरु का एक हाथ तो लकवे से निकम्मा  हो चुका था..गुरु ने दूसरे हाथ से पकड़ के उठाया..

बोले, ‘बेटा, कैसे भागे भागे आए हो…देखो भागा तो शरीर..और दुख हुआ मन में..लेकिन इन दोनो को तुम जानने वाले हो..ऐसा कर के गुरु ने सत्य स्वरूप ईश्वर आत्मा की सार बातें बताई..सुनते सुनते वो तो दुखी आया था, चिंतित हो के आया था…लेकिन गुरु की वाणी सुनते सुनते उस का दुख चिंता गायब हो गया..3 घंटे कैसे बीत  गये पता ही नही चला…

हसने लगा,”गुरु जी 3 घंटे बीत  गये!मुझे तो पता ही नही चला..मैं तो बहोत विव्हल  हो के आया था आप का स्वास्थ्य पुछने के लिए..लेकिन आप को ये लकवा मार गया इस की पीड़ा नही?..दुख नही? हम तो बहोत  दुखी थे और आप ने तो मेरे को 3 घंटे तक सत्संग का अमृतपान  कराया…”

गुरु ने अश्विनी दत्त(बंगाल के प्रसिध्द नेता) के पीठ पे थपथपाया..बोले, “पगले पीड़ा हुई है तो शरीर को..लकवा मारा है तो शरीर को..इस हाथ को..लेकिन दूसरा हाथ मौजूद है, पैर भी मौजूद है, जिव्हा भी मौजूद है..ये उस प्रभु की कितनी कृपा है!..पूरे शरीर को भी तो लकवा हो सकता था..हार्ट एटैक हो सकता था.और 60 साल तक शरीर स्वस्थ रहा..अभी थोड़े दिन..3 महीने से ही तो लकवा है …ये उस की कितनी कृपा है की दुख भेज कर वो हम को शरीर की आसक्ति मिटाने का संदेश देता है..सुख भेज कर हमें उदार बनाने का और परोपकार करने का संदेश देता है..हम को तो दुख का आदर करना चाहिए..दुख का उपकार मानना चाहिए..बचपन में हम दुखी होते थे जब माँ-बाप ज़बरदस्ती स्कूल ले जाते थे..लेकिन वो दुख नही होता तो आज हम विद्वान भी नही हो सकते थे..ऐसा कोई मनुष्य धरती पर नही है जिस का दुख के बिना विकास हुआ हो…दुख का तो खूब खूब धन्यवाद करना चाहिए…और दिखता दुख है, लेकिन अंदर से सुख, सावधानी और विवेक से भरा है.. और मुझे हरिचर्चा में विश्रान्ति दिलाया.. सत्संग करने के भागा दौड़ी से आराम करना चाहिए था, लेकिन मैं नही कर पा रहा था…तुम लोग नही करने देते थे..तो भगवान ने लकवा कर के आराम दिया..देखो ये उस की कितनी कृपा है..भगवान की और दुख की बड़ी कृपा है..माँ-बाप की कृपा है तो माँ बाप का हम श्राध्द  करते, तर्पण करते..लेकिन इस दुख देवता का तो हम श्राध्द तर्पण भी नही करते..क्यूँ की वो बेचारा आता है, मर जाता है..रहेता नही है…अभी ठीक भी हो जाएगा, अथवा शरीर के साथ चला जाएगा..माँ बाप तो मरने के बाद भी रहेते है..ये बेचारा तो एक बार मर जाता है तो फिर रहेता ही नही..तो इस का तो श्राद्ध  भी नही करते, तो इस का तो उपकार माने बेटे अश्विनी…”

अश्विनी देखता रहे गया !

गुरु ने कहा, “बेटा ये तेरी मेरी वार्ता जो सुनेगा वो भी स्वस्थ हो जाएगा.. बीमारी शरीर में आती है लाला!..दुख  तो मान में आता है …चिंता चित्त में आती है..तुम तो निर्लेप  नारायण के अमर आत्मा हो!”

हरि ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम प्रभुजी ओम.. माधुर्य ओम..मेरे जी ओम ओम..प्यारे जी ओम…हा हा हा हा

 

मनुष्य को भगवान ने कितने कितने  अनुदान दिए है..ज़रा सोचते है तो मौन हो जाता है! मन विश्रान्ति में चला जाता है…जब तेरा गुरु है, और तू बोले की मैं परेशान हूँ, मैं दुखी हूँ तो तू गुरु का अपमान करता है..मानवता का अपमान करता है..जो बोलते है ना मैं दुखी हूँ, परेशान हूँ  तो समझ लेना की उन के भाग्य के वे शत्रु है…अभागे लोग सोचते है मैं दुखी, परेशान हूँ..समझदार लोग ऐसा कभी नही सोचते है…जो बोलते मैं दुखी परेशान हूँ उस के मान में  दुख परेशानी  ऐसा गहेरा उतरता जाएगा की जैसे हाथी दलदल में फँसे और ज्यों निकलना चाहे तो और गहेरा उतरे ..ऐसे ही दुखी और परेशान हूँ बोलते तो समझो वो दुख और परेशानी में हाथी के नाई  गहेरा जा रहा है..अभागा है..अपने भाग्य को कोस रहा है..

‘मैं दुखी नही हूँ, मैं परेशान नही हूँ..दुख है तो मन को है, परेशानी है तो मन को है..’ ये पक्का करे..वास्तव में मन की कल्पना है परेशानी..दुख परेशानी  तो मेरे विकास करने के लिए है  ..वाह मेरे प्रभु !

सुखम वा यदि वा दुखम स योगी परमो मतः ll


जिस वस्तु को हम प्यार करते वो प्यारी हो जाती है, जिस वस्तु को हम महत्व देते वो महत्व पूर्ण हो जाती है..जिस वस्तु को मानव ठुकरा दे वो वस्तु बेकार हो जाती है..नोइडा में जहा सत्संग हुआ था तो वहाँ खेत थे..और वहाँ अब पौने चार लाख रुपये में 1 मीटर जगह मिलती है..हे मानव तू जिस जगह को महत्व देता वो जगह कीमती हो जाती..तू जिस फॅशन को महत्व देता वो कीमती हो जाती..तू इतना सब को महत्व देनेवाला अपने आप को कोस कर अपना सत्यानाश क्यूँ करता है?

 

 

***************

सत्संग सुनने से जो पुण्य होता है , 12 वर्ष की तपस्या भी उस के आगे छोटी हो जाती है..

 

सच्चे सदगुरु का सत्संग और उस का मनन करने से जो लाभ होता है उस की बराबरी 60 हज़ार वर्ष तपस्या करने से भी नही होती…रावण ने 60 हज़ार वर्ष तपस्या किया और सोने की लंका बनाया फिर भी अंतरात्मा का रस नही आया..उस की अपनी पत्नी मंदोदरी थी, और भी ललनाए थी फिर भी सीता जी पर बुरी नज़र गयी..अगर रावण को ब्रम्‍हज्ञान  का सत्संग मिलता तो शबरी जैसे पूजी जाती उस से भी बुध्दिमान  रावण था..

 

भगवान को पाने में कोई आपा धापी नही है…जो लोग संसार को पाने में मजूरी करते, आपा धापी करते उन को वहेम  हो गया है की भगवान को पाने को भी खूब आपा-धापी करनी पड़ेगी…लेकिन ये वहेम निकाल दो..

भगवान को पाने में कोई आपा धापी नही है…जो अंतरात्मा है, जो हमारा कभी साथ नही छोड़ता, नित्य है तो उस नित्य में शांत होने में क्या परिश्रम ?

 जो अनित्य है उस को हम रख के नही जी सकते.. और जो नित्य है उस को छोड़  कर हम जी नही सकते..आत्मा परमात्मा नित्य है ..उस को छोड़  कर आप नींद नही कर सकते..वो है तभी नींद आती है, नही तो मुर्दे के नाई शरीर फूल जाएगा..

जो अनित्य है, उस को आप भुलाते- पैसों को, तिजोरी को, शरीर को भुलाते तब आप सो सकते है तब आप जीने के लायक होते है..नींद करते तो दूसरे दिन जीने के लायक होते..श्रम रहीत भगवान का रास्ता है..और शाश्वत सुख देता है..

श्रम दे के और नश्वर सुख दे के नाश कर दे वो संसार है..संसार  का उपयोग करो लेकिन संसार को चाह चाह के उस के पिठ्ठु मत बनो..और भगवान से संसारी चीज़े ना चाह कर भगवान से भगवान का ज्ञान , भगवान की प्रीति , भगवान का सुख चाहो…भगवान का स्वभाव एक बार जानोगे तो उस में ऐसे मान लगेगा की आहाहा! 

जैसे मछली का मन पानी में लगा रहेता , पानी को छोड़ेगी तो मर जाएगी..ऐसा आप का मन भगवान में लग जाएगा..

उमा राम स्वभाव जेही जाना

ताही भजन बिन भाव ना आना ll

 

रोम रोम में जो रम रहे वो राम है..उन का स्वभाव क्या है? सत है !

बचपन असत है..आया और चला गया..लेकिन उस को जानने वाला सत अभी भी है..अगले जनम वाले माँ  बाप अभी नही है, लेकिन अगले जनम वाला मेरा परमात्मा अभी भी है..जिस ने माँ  के शरीर में मेरे लिए दूध बनाया और मेरी नाभि माँ  के जेर के साथ जिस ने जोड़ी  वो सत स्वरूप परमात्मा मेरा आत्मा है.

 

 

भगवान कहते है मैं ज्योतियों का ज्योति हूँ..

सूरज, चंदा , लाइट एक ज्योति है..उस को देखने वाली नेत्र की ज्योति चाहिए..नेत्र नही है तो सूरज , चंदा , बिजली को कौन देखेगा ? तो नेत्र ज्योति के आधार से ही बाहर की ज्योति दिखती है..लेकिन नेत्र ज्योति जैसे आँख खोलना बंद करना अथवा आँख के द्वारा देखना इस में मन: ज्योति है..मन सो जाए तो नेत्र भी काम नही करेंगे..मन: ज्योती को जानने वाली बुध्दी ज्योति है..बुध्दी को जानने वाली ‘मैं’पने की ज्योति है..मैं सुखी  हूँ मैं दुखी हूँ जानने वाली ज्योति जो है वो मैं आत्मा परमात्मा हूँ..कितना सरल है भगवान का एड्रेस!

ज्योतिषाम मापितम ज्योति तमसां परमूच्यते ll

ज्योत से ज्योत जगाओ..गुरुदेव की आत्म ज्योति जगी है..शिष्य प्रार्थना करता है ज्योत से ज्योत जगाओ…आरती करते समय “ओम ” बनाओ..(आरती ओंकार आकार में उतारो)

 

कथा कीर्तन रात दिन

जिन का उद्यम यह

कहे कबीरवा वा दास की

हम चरणन की खेह

 

कथा कीर्तन ज्या घर नही

संत नही मेहमान

वा घर यमराज डेरा किन्हा

सांझ पड़े समशान

 

कथा कीर्तन ज्या घर भयो

संत भए मेहमान

वा घर प्रभु वासा किन्हो

वो घर वैकुंठ समान

 

- वो 4 दिवारी वाला घर नही; जो ज्योतियों की ज्योति तुम्हारा आत्म-घर है वो वैकुंठ जैसा हो जाएगा…

बुध्दी  अ–कुंठित  हो जाएगी… दिखावटी भक्ति तो बहोत  लोग करते है..लेकिन सच्ची भक्ति मिलती है तो निहाल हो जाता है आदमी..भक्ति की जगह पर जो संसारी फ़ायदा लेते वो बहोत  अपने को घाटे में डालते..लेकिन भक्ति की जगह पर जो भगवान की और गुरु की प्रसन्नता लेते है वो निहाल हो जाते है..

तो मेरा तुम्हारा आत्मा ज्योतियों की ज्योति है..भगवान कहेते है कि ये अंधकार से परे है.. अज्ञान  से परे है.. ‘ये मैं जानता हूँ’ इस को भी वो ज्योति जानती है..बाहर की ज्योति नही दिखती है उस को भी हम जानते है..दिखती है उस को भी जानते है..कल स्वपना आया तो ना जाने क्या क्या चीज़े बनी उस आत्म ज्योति से..उस समय सच्ची लगती थी..लेकिन वो सब चीज़े छू हो गयी फिर भी वो आत्म ज्योति ज़्यु की त्यू है!

रात को गहेरी नींद आई, इंद्रियों को शांति मिली, शरीर को स्वस्थता मिली…और सुबह गहेरी नींद चली गयी  ..दिन भर का व्यवहार हुआ..क्या क्या हुआ वो व्यवहार बदल गया, उस को जानने वाली आत्म ज्योति ज़्यु की त्यू  है!

ऐसी आत्म ज्योति को पाने के लिए मनुष्य जीवन हुआ…

हीरण्यकश्यपू को तपस्या से आधिदैविक शक्तियाँ मिली और उस ने आधीदैविक शक्तियों से प्रजा को तो इतना सुखी कर डाला की आज के धरती के सारे राष्ट्रपति , सारे नेता मिल कर भी हीरण्यकश्यपू के लाखवां  हिस्सा भी प्रजा के लिए नही कर सकते… हीरण्यकश्यपू ने प्रजा को  सोने के घर बना दिए! कौन सा राष्ट्रपति सोने  का घर बनाया ? अरे केवल हमारे घरो से टॅक्स भी हटा दे तो बहोत  हो गया!! :) टॅक्स हटे ना हटे , टॅक्स बढ़ाए तो नही..इतना तो करे..

चीन में 50 साल से लाइट का दाम नही बढ़ाते, पेट्रोल के दाम नही बढ़े..यहा तो देखो तो आज ये बढ़ गया, आज वो बढ़  गया..रोज आग लगी है ! सोने के घर क्या बना देंगे लेकिन प्रजा के पसीने के घरो से टॅक्स भी कम कर देंगे अथवा आधा टॅक्स कर दे तो भी गनीमत है !!

..हर पार्टी वाला दूसरे पार्टीवाले को कोसेगा और अपनी पार्टी आएगा तो ये कर दूँगा वो कर दूँगा बोलेगा…उन सभी पार्टी वालों को मैं चैलेंज  करता हूँ की आप हीरण्यकश्यपू के जैसा हिरण्यपुर बना कर  प्रजा को दे सकते हो क्या? नही! क्यो की हिरण्यपुर भी नही रहा, हिरण्यपुर मे रहेनेवाली प्रजा भी सुखी नही रही , हीरण्यकश्यपू स्वयं भी सुखी नही रहा..अंत में नरसिंह अवतार के द्वारा मारा गया…

जब तक सत्संग नही मिलता और ज्योतियों की ज्योति आत्मा का आनंद, आत्मा का रस, आत्मा का प्रसाद नही मिलता तब तक इंद्र भी बन जाए – 33 करोड़ देवता जिस का यशोगान करते है..एक देवता रीझ जाए तो कुछ  का कुछ बना सकता है ऐसे 33 करोड़ देवता जिस की जी हुजूरी करते है, 12 मेघ जिस के चरणों में रहेते है- आज्ञाकारी रहेते है ऐसे इंद्र भी ब्रम्हाज्ञानी  गुरु के आगे घुटने टेकते है की हमें सुख चाहिए तो अप्सराएँ नाचे, गंधर्व गाए, साझी साज़ बजाए तब हमें सुख मिलता है ….लेकिन हे महा पुरुष तुम्हारी मीठी वाणी, तुम्हारी मीठी नज़र और तुम्हारा मीठा दर्शन कर के लोग दुखालय संसार में भी सुखी हो जाते है सहेज में ..

बोलते “गंगा बचाओ …  ज़रूर बचाओ लेकिन गंगा बचाने के पिछे उद्देश्य है ज्ञान की गंगा जहां बहेती है उन संतों के पास जाओ..

गंगा जी के बारे में मैने कई बार प्रवचन किया है..और गंगा जल को तो मुसलमान राजाओं ने भी शिरोधार्य किया है..गंगा जल में क्या गुण है ये मैने कई बार बोला है , अपने ऋषिप्रसाद में भी आता रहेता है…लेकिन हक़ीकत में अपने को संसार से बचा कर परमात्मा के ज्ञान में , परमात्मा के सामर्थ्य में लगाओ..

समय के चक्कर में ..पहेले पाइप लाइन नही थे..फ्लश के शौचालय नही थे..लोग संयम से आदर से गंगाजी का फ़ायदा उठाते थे..गौ, गीता और गंगा इन का फ़ायदा जो उठाते वो स्वस्थ रहेते है..लेकिन इन से जो लापरवाही करते है वे डॉक्टरों की गुलामी कर कर के भी अकाल मृत्यु मरते है..

तो गंगा बचाओ तो गंगा में प्रदूषण ना पड़े ऐसा प्रयत्न करना चाहिए  सभी को..बड़े बड़े गटर नाले पड़ते गंगाजी में फिर भी 800 किमी की दूरी पर गंगाजी का जल देखो तो  गटर के प्रभाव पर गंगाजी का प्रभाव पड  जाता है.. ये देव नदी है…तो ये गंगा जल की तो मैं ने कई जगह सराहना की है..गंगा बचाओ वाले कार्यकर्ता आए थे इसलिए थोड़ा प्रकाश डाला..सच पुछो तो आप अपने को बेवकूफी से बचाओ..

गंगा तो अपने आप बच जाएगी ! सब कुछ  बच जाएगा..बेवकूफी क्या है? की जो छूट जाने वाला है उस को अपना मानते और जो नित्य रहेने वाला है उस से विमुखता ये बेवकूफी है..गंगा बचाओ तो जब बची हुई गंगा थी तभी भी रावण तो दुखी हो के मरा..हीरण्यकश्यपू भी दुखी हो के मरा…

गंगाजी कैसे आई थी ये भी मैं ने कई बार बताया है..आत्म साक्षात्कार के बाद राजा भागीरथ ने गंगा धरती पर ला कर रख दी..तुम्हारे कानपुर से गंगा बहेती है..कानपुर वाले इस का फ़ायदा  उठाओ :

भगवान वेद व्यास जी ने कहा है : सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण हो और गंगा का किनारा हो,और रुद्राक्ष की माला हो तो जप अनंत गुना फल देता है..जब भी सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण  आदि आए तो आप गंगाजी का दर्शन कर लीजिए और मेरे को अध्यात्म तत्व की प्राप्ति हो ओम ओम ओम ओम परमात्मने नमः…ऐसा परमात्मा के नाम का जप कीजिए..

नाम जपत मंगल दिशा दशहू..

 

( पूज्यश्री बापूजी ने राजा भगीरथ की कथा सुनाई  is kathaa ke liye  krupayaa yahaa padhaare : http://wp.me/P6Ntr-Pk )

 

जो कुछ मिला है वो उपयोग के लिए मिला है, उपभोग के लिए नही मिला है..लोग ग़लती करते की उपभोग करते..भोग मत भोगो..दुख का भी भोग मत करो..सुख का भी भोग मत करो..सुख दुख का उपयोग करो..सुख मिले तो बहुतो में बाटो..और दुख आए तो सावधान रहो..दुख का आदर करो..खुशी मनाओ..की दुख आया है हमें विकसित करने के लिए..दुख आता है चला भी जाता है..दुख के बिना विकास संभव नही..सुख के बिना उदारता का आनंद संभव नही..सुख और दुख की व्यवस्था  बाहर से भगवान और प्रकृति करते है..मैं सुखी  हूँ , मैं दुखी हूँ ये बेवकूफी से मानते है..लेकिन मैं इन दोनो का साक्षी हूँ ..इन का उपयोग करूँगा ये सदगुरु की कृपा से जानते है..

तुम्हारे बापू आशाराम भाई के दुकान में थोड़ा सहयोग करते, एक दुकान संभालते तो थक जाते..अभी 17 हज़ार दुकाने मेरी है बाल संस्कार की ! 396 वे आश्रम है..1290 समितियाँ है..कई गौ शालाएँ है..और देश में ना जाने कितनी जगहो पर ये कार्यक्रम चलता की आओ, भजन करो, भोजन करो और दक्षिणा ले जाओ…ऐसे कई सेंटर्स चलते है..कही 50 आदमी, कही 500 आदमी..कही 1000 तो कही 200 आदमी..ये सब चलता है लेकिन कोई बोज़ा नही लगता है..पहेले तो एक दुकान का भी बोजा लगता था..अभी तो हज़ारो हज़ारो दुकाने चल रही है!ये सत्संग  भी तो एक दुकान है! ऐसे काई प्रवृत्तियाँ  चलती..नारी उत्थान, मोफत औषधालय क्या क्या चलता है…लेकिन कभी आप ने सुना क्या की बापू बीमार हो गये..बापू थक गये..बापू पर इतने आरोप लगे तो बापू को हार्ट एटैक हो गया..सुना क्या ऐसा ? :)

सृष्टि कर्ता तुम्हारा अंतरात्मा कितना सजाग है..कितना खबरदार है ये समझाने के लिए पूज्यश्री बापूजी ने अकबर की कहानी बताई..जिस में : अकबर की रानी जोधाबाई की मानस कन्या जो संत हृदय की थी उस पर अकबर ने भोग दृष्टि की तो उस को इस अपराध की बड़ी सज़ा मिली..

भगवान से कुछ छुपाता नही है… (अकबर ने खुशरोज़ मेला शुरू करवा के उस आड़ में राजस्थान की लड़कियों पर कहेर किया , लेकिन भगवान की नज़र से कहा कुछ  छूपा है? अकबर को सबक सिखानेवाली किरण देवी की कहानी पूज्यश्री बापूजी ने सुनाई. is kathaa ke liye krupayaa yahaa padhaare : http://wp.me/P6Ntr-M0 )

पाप परमात्मा छुपाने नही देता ऐसा पुण्य भी तो परमात्मा छुपने नही देता..मैं ने भगवान के लिए जो प्रार्थना की गुरु की सेवा की तो कहा आसूमल  से आशाराम कर दिया..भगवान तो कर्म के प्रेरक है..कर्म के नियामक है..कर्म के फलदाता है..इसलिए प्रयत्न पूर्वक नेकी से कर्म करो और बुरे कर्म से बचो…भगवान प्रसन्न हो जाएँगे..दूसरे के सुख मे सुखी हो जाओ..दूसरे के दुख में आप द्रविभूत हो जाओ तो आप का द्रविभूत होना ही सुख को पैदा करेगा…जो दूसरो को

दुख देके सुख पाना चाहता है समझो की वो बड़े दुख को बुलाता है ..और जो कष्ट सहे के भी दूसरो को सुख देता है तो दुख हारी हरि  उस को निर्दुख बना देते है..तो आप निर्दुख बनो…दूसरो के दुख मिटाने में लगो..आप के दुख नही टिकेंगे…

 

ईश्वर को पाना कठिन नही है..लेकिन विद्वानो ने , उपदेशको ने ऐसा कुछ  बोला और ऐसा कुछ  माहोल बन गया की सभी मानते की ईश्वर पाना ही कठिन है, बाकी सब सरल है..अरे भैया ईश्वर पाना ही सरल है..बाकी सब कठिन है!

तो सच्ची बात तो ये है की आप ईश्वर को दूर ना माने, ईश्वर को पराया ना माने….ईश्वर को दुर्लभ ना माने..ईश्वर बाद में मिलेगा ऐसा ना माने..अंतरयामी प्रभु तो सदा साथ है, मेरा है ऐसा चिंतन करिए..उस के ध्यान में निश्चिंत  होइए तो ईश्वर का आनंद आएगा…बुध्दी  में समझ आएगी…आप ईश्वर के अमृत पुत्र हो..

मन की  2 धारा होती है..मन की एक धारा से अभी इतना सार गर्भीत सत्संग हो रहा है, लेकिन दूसरी धारा भगवान से जुड़ी है..इतना आसान है!..जैसे हिन्दी बोलने वाला व्यक्ति अंग्रेजी बोलेगा तो हिन्दी उस की भाग जाएगी क्या? ऐसे परमात्मा के अर्थ को समझ लो..बस!

 

थोड़े दिन आप अजपा जाप करो..श्वासोशवास में भगवान के नाम की गिनती..आप का स्वभाव भगवत मय हो जाएगा..

कभी गये काशी कभी गये मक्‍के

अंतरायामी परमात्मा को छोड़ कर

खा रहे दर दर के धक्के !

ऐसा मेरे गुरुजी बोलते थे …

सुबह उठो तो थोड़ी देर परमात्मा में शांत बैठना..सुख दुख स्वपना..उस को जानने वाला परमात्मा अपना..श्वासोश्वास  में गिनते जाओ भगवान का नाम..

माला श्वासोश्वास की जगत भगत के बीच

जो फेरे सो गुरुमुखी , ना फेरे सो नीच ll

 

पाचन तंत्र को मजबूत करती है गाजर की पत्तियाँ  और गाजर…माता के दूध के समान गाजर की खनिज शक्ति है…गाजर में जो गुण पाए गये वो माता के दूध में है और माता के दूध की योग्यता गाजर के रस में है..जिन माईयों में खून की बहोत  कमी होती है..वे गाजर और पालक का रस एक एक ग्लास सुबह शाम ले ले सूर्यास्त से पहेले..खून ही खून बनेगा..

चकुंदर भी खून बनाता है..पालक गाजर और चकुंदर का रस खून बढ़ाता है, नेत्र ज्योति वर्धक है..विटामिन ए  की कमी होते होते आदमी अँधा तक हो जाता है..लेकिन इन रसों से विटामिन ए इतना भरपुर हो जाता है की चश्मा  भी उतार सकता है..

गाजर और पालक समान मात्रा में ले , कुछ  समय तक इस का रस पिए..चश्मा उतर जाए.

जिस के बाल  झड़ते हो वो गाजर प्याज और हरा धनिया का सलाद खाए..बाल  झडने बंद हो जाएँगे.

रोज सुबह 10 ग्राम काले तिल चबा कर एक ग्लास पानी पिए.बाद में 2-3 घंटे कुछ  ना खाए बड़ा शक्तिशाली  हो जाएगा…..शारीरक मानसिक दुर्बलता को दूर करता है..बालो को मजबूत  करता है..लेकिन जिन को पित्त की तकलीफ़ है अथवा शरीर में ज़्यादा गरमी है वो ना खाए..

सब से बढ़िया है हरि ओम . :)  

अगर रोज 15 मिनट धूप दीप कर के ओंकार का गुंजन करे तो सभी तकलीफे दूर होती है…

 

इस सत्संग के अन्य अमृत बिंदु :-

1) सीजेरियन ऑपरेशन नही कराए : 

http://wp.me/P6Ntr-w6    सिजेरियन ऑपरेशन खतरनाक

2) जप का फल कितने गुने से क्या? प्रोब्लेम  प्रूफ बना देगी आप को मंत्र दीक्षा! :  http://wp.me/P6Ntr-Pr

3) तुकाराम महाराज की कहानी : http://wp.me/P6Ntr-Pp  

4) गुरुदिक्षा का कितना प्रभाव है ये नानी के कहानी

और मरते समय होनेवाली 4 तकलीफे से बचो.  : http://wp.me/P6Ntr-Pn

5) स्थल बस्ती अश्विनी मुद्रा के बारे में बताया जिस से कई बीमारियों से आप बच जाओगे.ये प्राकृतिक व्यवस्था का रहस्य जान लो..

http://wp.me/P6Ntr-vW अश्विनी मुद्रा

 

आप सुखी रहो, स्वस्थ रहो और सन्मानित रहो..और जीवन के शाम हो जाए उस के पहेले जीवन दाता में विश्राम पा लो…

 

ॐ शांति

 

श्री सद्गुरुदेव जी भगवान की महा जयजयकार हो !!!!!

गलतियों के लिए प्रभुजी क्षमा करे ….

 

ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

Kaanpur; 17 Dec 2011

 

kaanapur men ye kumbh ka nimitt lagaa hai? aaj bhi mausam aisaa tha lekin kaise bhi kar ke kudarat ne kar diyaa jahaaj taiyyar..aa gaye tumhaare bich!

Naanak vo mohe sadguru bhaave

hasandiyaa khelandiyaa khaavandiyaa pahenandiyaa

wich kar de mugat !

hasate, khelate, khate pahenate mukti ka maarg de dewe..dukho se mukt, paapon se mukt aisaa sadguru mujhe bhaave…mere ko bhi aise sadguru bhaate hai..to  aap ko aise sadguru achhe lagate hai? Haan!

to dhundh lenaa, mere ko bataanaa :) hee hee hee hee…

Hari Om Hari Om Hari Om…

 

jyot se jyot jagaao..(mangal aarati ho rahi hai.praanaayaam ho rahe..)

shwaas bharo jitanaa bhar sakate ho..ab roko..savvaa minat tak shwaas rok sakate ho…main jo bolataa hun aise aap us vichaaron men  ekaakaar hone ka prayatn  karo :

“prabhu  main aap ka hun,main aap ko nahi jaanataa, phir bhi main aap kaa hun.. main bhagavaan ko kewal maanataa hun…lekin mujhe bhagavaan apanaa jaanate bhi hai aur apanaa maanate bhi hai..bachche ko maa jitana ajaanati hai utanaa shishu maa ko nahi jaanataa.bachche kaa maa jitanaa mangal kar sakati  hai, utanaa shishu apane aap ka mangal soch nahi sakataa…aise hi parameshwar aap hamaaraa jitanaa mangal chaahate ho , karate ho utanaa mangal ham soch bhi  nahi sakate..man men japo om om paramaatmane namah..om om om antaryaami devaay namah..ab mere saath mil ke hoth band kar ke gardan ko aage pichhe karate huye  jap karanaa hai..om om om om …ek baar ho gayaa..ek baar aur karanaa hai..phir se lambaa shwaas lo..savvaa minat roko…antaraatmaa prabhu kaa naam om swarup hai…saare ishwaron ke iishwar antarayaami parameshwar hai…

bhoktaaram  yagyam tapsaam sarv lok maheshwar

suhurdam sarv bhutaanaam gyaatvaa maam shanti muchyate.

 

main sabhi yagy, tap ke phalon kaa bhoktaa hun..devataa ke andar, pitaron ke andar, santon ke andar, gor-gurabon ke andar jo bhi mujhe arpan kiyaa jaataa hai .. us ko bhogane waalaa main hun..praani maatr ka hiteshi hun.. aisaa mujhe jo jaanataa hai vo mere shaanti swabhaav ko paataa hai… bhagavaan ham aap ko  maanate ho..aap sabhi ke hruday men ho ..aap ko hajaar hajaar pranaam hai mere prabhu..aap mere param hiteshi ho..param mitr ho..param suhurd ho..(kanth men  bhraamari praanaayam : shwaas chhodate huye ,gardan ke aage pichhe kar ke hoth band sthiti men omkaar ka gunjan kiyaa jaa rahaa hai..) 2 baar ye praanaayaam  karanaa hai bas.

is ke baad jo bhi saadhan bhajan pujan karate us men bahot saari barakat aayegi…ham sochate hai ki hamaaraa man bhagavaan men nahi lagataa..ham to baithate  sansaar men aur man bhagavaan men kaise lagegaa…jahaa ham hai wahaa hamaaraa man lagegaa..hamaaraa man vaastavik men bhagavaan men hai..lekin ham bewkufi  se sansaar men ulajh jaate hai..ham dukh men nahi hote , dukh aataa hai , chalaa jaataa hai ..bhagavaan aur ham us ko dekhane waale hote hai..sukh aataa hai  chalaa jaataa hai ..ham sukh men bhi nahi hote, dukh men bhi nahi hote… sukh dukh ko ham jaanate hai, lekin vaastav men ham bhagavaan men hi hote  hai…bhagavaan ham men , ham bhagavaan men….jaise tarang paani men , paani tarang men…ghade kaa aakaash mahaa aakaash men , mahaa aakaash ghade ke  aakaash men…aise jivaatmaa bramh men aur bramh jivaatmaa men..hamaaraa aur iishwar ka sambandh iishwar chaahe to bhi nahi tod sakate aisaa hai…ham ko  bhagavaan bhi nahi maar sakate..sharir to bhagavaan ne bhi nahi rakhaa…lekin hamaaraa aatmaa shaashwat hai..paramaatmaa shaashwat hai..ham prabhu ke jaat  ke hai..prabhu gyaan swarup hai to ham bhi gyaan swarup hai..haath prakruti kaa hai..haath ko pataa nahi main haath hun..hamen pataa hai ye haath  hai…”

sharir bimaar hotaa hai, nigure log bolate ‘main bimaar hun’…bimaariyon ko mahatv de dete to bimaari badhaa dete…bimaari ke samay saawadhaan raho..’main bimaar hun’ ye sochanaa musibaton ko bulaanaa hai..bimaar sharir hai.. sharir ko swasth karo..dukh man men hai..budhdi se dukh mitaao…chintaa  chitt men hai, us ko mitaao..lekin ‘main chintit hun, main dukhi hun, main bimaar hun’aaj se ye nigure logo ki samajh ko ukhaad ke phenk do…sat shishyon ki  samajh rakho…

dukh kaa upyog karo..sukh ki laalach kar ke dukh se pind chhudaao mat..

 

ek badaa prasidhd raaj netaa thaa bangaal men ….badaa jaanaa-maanaa thaa..dharm paraayan vyakti thaa..Ashwini datt bangaal ke prasidhd raaj netaa the..un  ke guru raaj naaraayan the.

us ke guru ko lakavaa maar gayaa..3 mahine ke baad ashwini ko pataa chalaa…3 mahine se guru ko lakavaa maar gayaa, mujhe pataa nahi chalaa soch kar vivhal  ho kar bhaagataa bhaagataa aayaa guru ke paas…jyo hi guru ke paas pahunchaa..pranaam karane jaataa hai to guru kaa ek haath to lakave se nikammaa ho chukaa  thaa..guru ne dusare haath se pakad ke uthaayaa..

bole, ‘betaa, kaise bhaage bhaage aaye ho…dekho bhaagaa to sharir..aur dukh huaa man men..lekin in dono ko tum jaanane waale ho..aisaa kar ke guru ne satya  swarup iishwar aatmaa ki saar baaten bataayi..sunate sunate vo to dukhi aayaa thaa, chintit ho ke aayaa thaa…lekin guru ki waani sunate sunate us ka dukh  chintaa gaayab ho gayaa..3 ghante kaise beet gaye pataa hi nahi chalaa…

hasane lagaa,”guru ji 3 ghante beet gaye!mujhe to pataa hi nahi chalaa..main to bahot vivhal ho ke aayaa thaa aap kaa swasthy puchhane ke liye..lekin aap ko  ye lakavaa maar gayaa is ki pidaa nahi?..dukh nahi? ham to bahot dukhi the aur aap ne to mere ko 3 ghante tak satsang kaa amrut paan karaayaa…”

guru ne ashwini datt(bangaal ke prasidhd netaa) ke pith pe thapathapaayaa..bole, “pagale pidaa huyi hai to sharir ko..lakavaa maaraa hai to sharir ko..is  haath ko..lekin dusaraa haath maujud hai, pair bhi maujud hai, jivhaa bhi maujud hai..ye us prabhu ki kitani krupaa hai!..pure sharir ko bhi to lakavaa ho  sakataa thaa..heart aetaik ho sakataa thaa.aur 60 saal tak sharir swasth rahaa..abhi thode din..3 mahine se hi to lakavaa hai …ye us ki kitani krupaa hai  ki dukh bhej kar vo ham ko sharir ki aasakti mitaane ka sandesh detaa hai..sukh bhej kar hamen udaar banane kaa aur paropakaar karane kaa sandesh detaa  hai..ham ko to dukh kaa aadar karanaa chaahiye..dukh kaa upakaar maananaa chaahiye..bachapan men ham dukhi hote the jab maa-baap jabardasti skul le jaate  the..lekin vo dukh nahi hotaa to aaj ham vidwaan bhi nahi ho sakate the..aisaa koyi manushy dharati par nahi hai jis kaa dukh ke binaa vikaas huaa ho…dukh  kaa to khub khub dhanyawaad karanaa chaahiye…aur dikhataa dukh hai, lekin andar se sukh, saawadhani aur vivek se bharaa hai.. aur mujhe hari charchaa men 

vishraanti dilaayaa.. satsang karane ke bhaagaa daudi se aaraam karanaa chaahiye thaa, lekin main nahi kar paa rahaa thaa…tum log nahi karane dete the..to  bhagavaan ne lakavaa kar ke aaraam diyaa..dekho ye us ki kitani krupaa hai..bhagavaan ki aur dukh ki badi krupaa hai..maa-baap ki krupaa hai to maa baap kaa  ham shradhd karate, tarpan karate..lekin is dukh devataa kaa to ham shradh tarpan bhi nahi karate..kyun ki vo bechaaraa aataa hai, mar jaataa hai..rahetaa  nahi hai…abhi thik bhi ho jaayegaa, athavaa sharir ke saath chalaa jaayegaa..maa baap to marane ke baad bhi rahete hai..ye bechaaraa to ek baar mar jaataa  hai to phir rahetaa hi nahi..to is to shradhd bhi nahi karate, to is kaa to upakaar maane bete ashwini…”

 

ashwini dekhataa rahe gayaa!

guru ne kahaa, “betaa ye teri meri vaartaa jo sunegaa vo bhi swasth ho jaayegaa..”bimaari sharir men aati hai laalaa!..dukh  to man men aataa hai …chinta  chitt men aati hai..tum to nirlep naaraayan ke amar aatmaa ho!”

hari om om om om om om om om om om om om om om prabhuji om.. maadhury om..mere ji om om..pyaare ji om…haa haa haa haa

manushy ko bhagavaan ne kitane kitane  anudaan diye hai..jaraa sochate hai to maun ho jaataa hai! man vishraanti men chalaa jaataa hai…jab teraa guru hai,  aur tu bole ki main pareshaan hun, main dukhi hun to tu guru kaa apamaan karataa hai..maanavataa kaa apamaan karataa hai..jo bolate hai naa main dukhi hun, 

pareshaan hun  to samajh lenaa ki un ke bhaagy ke ve shatru hai…abhaage log sochate hai main dukhi, pareshaan hun..samajhdaar log aisaa kabhi nahi sochate  hai…jo bolate main dukhi pareshaan hun us ke man men  dukh pareshani  aisaa gaheraa utarataa jaayegaa ki jaise haathi daldal men phanse aur jyon nikalanaa  chaahe to aur gaheraa utare ..aise hi dukhi aur pareshaan hun bolate to samajho vo dukh aur pareshaani men haathi ke naaii gaheraa jaa rahaa hai..abhaagaa  hai..apane bhaagy ko kos rahaa hai..

‘main dukhi nahi hun, main pareshaan nahi hun..dukh hai to man ko hai, pareshaani hai to man ko hai..’ye pakka kare..vaastav men man ki kalpanaa hai 

pareshaani..dukh pareshanai to mere vikaas karane ke liye ..waah mere prabhu !

 

sukham vaa yadi vaa dukham sa yogi paramo matah

 

jis vastu ko ham pyaar karate vo pyaari ho jaati hai, jis vastu ko ham mahatv dete vo mahatv purn ho jaati hai..jis bvastu ko maanav thukaraa de vo vastu 

bekaar ho jaati hai..noidaa men jahaa satsang huaa thaa to wahaan khet the..aur wahaan ab paune chaar laakh rupaye men 1 mitar jagah milati hai..he maanav tu  jis jagah ko mahatv detaa vo jagah kimati ho jaati..tu jis fashion ko mahatv detaa vo kimati ho jaati..tu itanaa sab ko mahatv denewaalaa apane aap ko kos  kar apanaa satyaanaash kyun karataa hai?

 

 

***************

 

satsang sunane se jo punya hotaa hai , 12 varsh ki tapasyaa bhi us ke aage chhoti ho jaati hai..

 

sachche sadguru ka satsang aur us kaa manan karane se jo laabh hotaa hai us ki baraabari 60 hajaar tapasyaa karane se bhi nahi hoti…raawan ne 60 hajaar  varsh tapasyaa kiyaa aur sone ki lankaa banaayaa phir bhi antaraatmaa kaa ras nahi aayaa..us ki apani mandoadari thi, aur bhi lalanaaye thi phir bhi sitaa ji  par buri najar gayi..agar raawan ko bramh gyaan kaa satsang milataa to shabari jaise puji jaati us se bhi budhdimaan raawan thaa..

 

bhagavaan ko paane men koyi aapaa dhaapi nahi hai…jo log sansaar ko paane men majuri karate, aapaa dhaapi karate un ko wahem ho gayaa hai ki bhagavaan ko  paane ko bhi khub aapaa-dhaapi karani padegi…lekin ye wahem nikaal do..bhagavaan ko paane men koyi aapaa dhaapi nahi hai…jo antaraatmaa hai, jo hamaaraa kabhi saath nahi chhodataa, nitya hai to us nitya men shaant hone men kyaa parishram ?

 jo anitya hai us ko ham rakh ke nahi jee sakate.. aur jo nitya hai us ko chhod kar ham jee nahi sakate..aatmaa paramatmaa nitya hai ..us ko chhod kar aap  nind nahi kar sakate..vo hai tabhi nind aati hai, nahi to murde ke naayi sharir phul jaayegaa..

jo anitya hai, us ko aap bhulate- paison ko, tijori ko, sharir ko bhulate tab aap so sakate hai tab aap jine ke laayak hote hai..nind karate to dusare din  jine ke laayak hote..shram raheet bhagavaan kaa raastaa hai..aur shaashwat sukh detaa hai..shram de aur nashwar sukh de ke naash kar de vo sansaar hai..sanaar kaa upyog karo lekin sansaar ko chaah chaah ke us ke piththu mat bano..aur bhagavaan se  sansaari chije naa chaah kar bhagavaan se bhagavaan kaa gyaan , bhagavaan ki priti , bhagavaan kaa sukh chaaho…bhagavana kaa swabhaav ek baar jaanoge to us  men aise man lagegaa ki ahaahaa! 

jaise machchali ka man paani me lagaa rahetaa , paani ko chhodegi to mar jaayegi..aisa aap ka man bhagavaan men lag jaayegaa..

umaa raam swabhaav jehi jaanaa

taahi bhajan bin bhaav naa aanaa ll

 

rom rom men jo ram rahe wo raam hai..un kaa swabhaav kyaa hai? sat hai !

bachapan asat hai..aayaa aur chalaa gayaa..lekin us ko jaanane waalaa sat abhi bhi hai..agale janam waale maa baap abhi nahi hai, lekin agale janam waalaa  meraa paramaatmaa abhi bhi hai..jis ne maa ke sharir men mere liye dudh banaayaa aur meri naabhi maa ke jer ke sath jis ne jodi  vo sat swarup paramaatmaa meraa aatmaa hai.

bhagavaan kahate hai “main jyotiyon kaa jyoti hun..”

suraj, chandaa , light ek jyoti hai..us ko dekhane waali netr ki jyoti chaahiye..netr nahi hai to suraj , chandaa , bijali ko kaun dekhegaa? to netr jyoti ke aadhaar se hi baahar ki jyoti dikhati hai..lekin netr jyoti jaise aankh kholanaa band karanaa athavaa aankh ke dwaaraa dekhanaa is men man: jyoti hai..man so jaaye to netr bhi kaam nahi karenge..man: jyti ko jaanane wali budhdi jyoti hai..budhdi ko jaanane waali ‘main’pane ki jyoti hai..main sukh hun main dukhi hun jaanane waali jyoti jo hai vo main aatmaa paramaatmaa hun..kitanaa saral hai bhagavaan kaa address!

jyotishaam mapitam jyoti tamasaam paramuchyate l

jyot se jyot jagaao..gurudev ki aatm jyoti jagi hai..shishy praarthanaa karataa hai jyot se jyot jagaao…aarati karate samay “om ” banaao..(aarati omkaar aakaar men utaaro)

 

kathaa kirtan raat din

jin kaa udyam yah

kahe kabirawaa vaa daas ki

ham charanan ki kheh

 

katha akirtan jya ghar nahi

sant nahi mehamaan

vaa ghar jamadaa deraa kinhaa

saanjh pade samshaan

 

kathaa kirtan jyaa ghar bhayo

sant bhaye mehamaan

vaa ghar prabhu waasaa kinho

vo ghar vaikunth samaan

 

- vo 4 diwaari waalaa ghar nahi; jo jyotiyon ki jyoti tumhaaraa aatm-ghar hai vo vaikunth jaisaa ho jaayegaa…

budhdi a-knthit ho jaayegi… dikhaavati bhakti to bahot log karate hai..lekin sachchi bhakti milati hai to nihaal ho jaataa hai aadami..bhakti ki jagah par   jo sansaari phaayadaa lete vo bahot apane ko ghaate men daalate..lekin bhakti ki jagah par jo bhagavaan ki aur guru ki prasannataa lete hai vo nihaal ho  jaate hai..

to meraa tumhaaraa aatmaa jyotiyon ki jyoti hai..bhagavaan kahete haiki ye andhakaar se pare hai.. agyaan se pare hai.. ‘ye main jaanataa hun’ is ko bhi vo jyoti jaanati hai..baahar ki jyoti nahi dikhati hai us ko bhi ham jaanate  hai..dikhati us ko bhi jaanate hai..kal swapnaa aayaa to naa jaane kyaa kyaa chije bani us aatm jyoti se..us samay sachchi lagati thi..lekin vo sab chije  chhu ho gayi phir bhi vo aatm jyoti jyu ki tyu hai!

raat ko gaheri nind aayi, indriyon ko shaanti mili, sharir ko swasthataa mili…aur subah gaheri nind chali gayi  ..din bhar kaa vyavhaara huaa..kyaa kyaa  huaa vo vyavahaar badal gayaa, us ko jaanane waali aatm jyoti jyu ki tyu hai!

aisi aatm jyoti ko paane ke liye manushy jeevan huaa…hiranyakashyapu ko tapasyaa se aadhidaivik shaktiyaa mili aur us ne adhi daivik shaktiyon se prajaa ko to itanaa sukhi kar daalaa ki aaj ke dharati ke saare  raashtrapati , saare netaa mil kar bhi hiranyakashyapu ke laakhavaa hisaa bhi prajaa ke liye nahi kar sakate… sone ke ghar banaa diye! kaun saa  raashtrapati son ekaa ghar banaayaa? are kewal hamaare gharo se tax bhi hataa de to bahot ho gayaa!! :) tax hate naa hate , tax badhaaye to nahi..itanaa to  kare..

 

chin men 50 saal se light ka daam nahi badhaate, petrol ke daam nahi badhe..yahaa to dekho to aaj ye badh gayaa, aaj vo badh  gayaa..roj aag lagi hai ! sone  ke ghar kyaa banaa denge lekin prajaa ke pasine ke gharo se tax bhi kam kar denge athavaa aadhaa tax kar de to bhi ganimat hai !!

..har paarty waalaa dusare partywaale ko kosegaa aur apani paarty aayegaa to ye kar dungaa vo kar dungaa bolegaa…un sabhi paarty waalon ko main chaallenge  karataa hun ki aap hiranykashypu ke jaisaa hiranyapur banaa kar  prajaa ko de sakate ho kya? nahi! kyo ki hiranya pur bhi nahi rahaa, hiranyapur me  rahenewaali prajaa bhi sukhi nahi rahi , hiranyakashyapu swayam bhi sukhi nahi rahaa..ant men narsinh awataar ke dwaaraa maaraa gayaa…

jab tak satsang nahi milataa aur jyotiyon ki jyoti aatmaa kaa anand, aatmaa kaa ras, aatmaa kaa prasaad nahi milataa tab tak indr bhi ban jaaye – 33 karod  devataa jis kaa yashogaan karate hai..ek devataa rijh jaaye to kuchh kaa kuchh banaa sakataa hai aise 33 karod devataa jis ki ji hujuri karate hai, 12 megh  jis ke charanon men rahete hai- aagyaa kaari rahete hai aise indr bhi bramhagyaani guru ke aage ghutane tekate hai ki hamen sukh chaahiye to apsaraayen  naache, gandharv gaaye, sajhi saaj bajaaye tab hamen sukh milataa hai ….lekin he mahaa purush tumhaari mithi waani, tumhaari mithi najar aur tumhaaraa  mithaa darshan kar ke log dukhaalay sansaar men bhi sukhi ho jaate hai sahej men ..

bolate gangaa bachaao jarur bachaao lekin gangaa bachaane ke pichhe uddeshy hai gyaan ki gangaa jahe baheti hai un santo ke paas jaao..

gangaa ji ke baare men maine kayi baar pravachan kiyaa hai..aur gangaa jal ko to musalamaan raajaon ne bhi shirodhaary kiyaa hai..gangaa jal men kya gun hai 

ye maine kayi baar bolaa hao, apane rishiprasaad men bhi aataa rahetaa hai…lekin hakikat men apane ko sansaar se bachaa kar paramaatmaa ke gyaan men ,  paramaatmaa ke saamarthy men lagaao..

samay ke chakkar men ..pahele pipeline nahi the..flush ke shauchaalay nahi the..log sanyam se aadar se gangaaji kaa phaayadaa uthaate the..gau, gitaa aur  gangaa in kaa phaaydaa jo uthaate vo swasth rahete hai..lekin in se jo laaparwaahi karate hai ve doctoron ki gulaami kar kar ke bhi akaal mrutyu marate hai..

to gangaa bachaao to gangaa men pradushan naa pade aisaa prayatn karanaa chahaiye sabhi ko..bade bade gatar naale padate gangaaji men phir bhi 800 kimi ki  duri par gangaaji kaa jal dekho to  gatar ke prabhaav par gangaaji kaa prabhaav pad jaataa hai.. ye dev nadi hai…to ye gangaa jal ki to maine kayi jagah  saraahanaa ki hai..gangaa bachaao waale kaarykartaa aaye the isliye thoda prakaash dala..sach puchho to aap apane ko bewkufi se bachaao..

gangaa to apane aap bach jaayegi ! sab kuchh bach jaayegaa..bewkufi kyaa hai? ki jo chhut jaane waalaa hai us ko apanaa maanate aur jo nitya rahene waalaa  hai us se vimukhataa ye bewkufi hai..gangaa bachaao to jab bachi huyi gangaa thi tabhi bhi raawan to dukhi ho ke maraa..hiranyakashyapu bhi dukhi ho ke maraa…

gangaaji kaise aayi thi ye bhi maine bataayaa hai..aatm saakshaatkaar ke baad raajaa bhagirath ne gangaa dharati par laa kar rakh di..tumhaare kaanpur se 

gangaa baheti hai..kaanpur waale is kaa phaaydaa uthaao :

bhagaavn ved vyaas ji ne kahaa hai : sury grahan, chandr grahan ho aur gangaa kaa kinaaraa ho,aur rudraaksh ki maalaa ho to jap anantgunaa phal detaa 

hai..jab bhi sury grahan chandr grahan  aadi aaye to aap gangaaji kaa darshan kar lijiye aur mere ko adhyaatm tatv ki praapti ho om om om om paramaatmane  namah…aisaa paramaatmaa ke naam ka jap kijiye..

naam japat dishaa dashahu..

 

( Pujyashri Baapuji ne raja bhagirath ki kathaa sunaayi   is kathaa ke liye  krupayaa yahaa padhaare : http://wp.me/P6Ntr-Pk ))

 

jo kuchh milaa hai vo upayog ke liye milaa hai, upabhog ke liye nahi milaa hai..log galati karate ki upabhog karate..bhog mat bhogo..dukh kaa bhi bhog mat  karo..sukh kaa bhi bhog mat karo..sukh dukh kaa upayog karo..sukh mile to bahuto men baato..aur dukh aaye to saawadhaan raho..dukh kaa aadar karo..khushi  manaao..ki dukh aayaa hai hamen vikasit karane ke liye..dukh aataa hai chalaa bhi jaataa hai..dukh ke binaa vikaas sambhav nahi..sukh ke binaa udaarataa kaa  aanand sambhav nahi..sukh aur dukh ki vyavatsha baahar se bhagavaan aur prakruti karate hai..main sukh hun , main dukhi hun ye bewkufi se maanate hai..lekin  main in dono ka saakshi hun ..in kaa upayog karungaa ye sadguru ki krupaa se jaanate hai..

 

tumhaare baapu aashaaram bhai ke dukaan men thodaa sahayog karate, ek dukaan sambhaalate to thak jaate..abhi 17 hajaar dukaane meri hai baal sanskaar ki!396  ve aashram hai..1290 samitiyaan hai..kayi gau shaalaayen hai..aur desh men naa jaane kitani jagaho par ye kaaryakram chalataa ki aao, bhajan karo, bhojan  karo aur dakshinaa le jaao…aise kayi centers chalate hai..kahi 50 aadami, kahi 500 aadami..kahi 1000 to kahi 200 aadami..ye sab chalataa hai lekin koyi  bojaa nahi lagataa hai..pahele to ek dukaan kaa bhi nojaa lagataa thaa..abhi to hajaaro hajaaro dukaane chal rahi hai!ye satssang bhi to ek dukaan hai! aise  kayi pravruttiyaa chalati..naari uththaan, mofat aushadhaalay kya kya chalataa hai…lekin kabhi aap ne sunaa kya ki baapu bimaar ho gaye..baapu thak  gaye..baapu par itane aarop lage to baapu ko heart attaik ho gayaa..sunaa kya asiaa? :)

 

srushti kartaa tumhaaraa antaraatmaa kitanaa sajaag hai..kitanaa khabardaar hai ye samjhaane ke liye (Pujyashri Baapuji ne akabar ki kahaani bataayi..jis men : akabar ki raani jodhaabaai ki maanas kanyaa jo sant hruday ki thi us par akabar ne bhog drushti ki to us ko is aparaadh ki badi sajaa mili..)

bhagavaan se kuch chhupataa nahi hai akabar ne khushroj melaa shuru karavaa ke us aad men raajasthan ki ladakiyon par kaher kiyaa , lekin bhagavaan ki najar se kahaa kuchh chhupaa hai? akabar ko sabak sikhaanewaali kiran devi ki kahaani Pujyashri Baapuji ne sunaayi. is kathaa ke liye krupayaa yahaa padhaare : http://wp.me/P6Ntr-M0 )

 

paap paramaatmaa chhupane nahi detaa aisaa punya bhi to paramaatmaa chhupane nahi detaa..maine bhagavaan ke liye jo praarthanaa ki guru ki sewaa ki to kahaa 

aashumal se aashaaraam kar diyaa..bhagavaan to karm ke prerak hai..karm ke niyaamak hai..karm ke phaladaataa hai..isliye prayatn purvak neki se karm karo aur 

bure karm se bacho…bhagavaan prasann ho jaayenge..dusare ke sukh me sukhi ho jaao..dusare ke dukh men aap dravibhut ho jaao to aap kaa dravibhut honaa hi 

sukh ko paidaa karegaa…jo dusaro ko

dukh deke sukh paanaa chaahataa hai samajho ki vo bade dukh ko bulaataa hai ..aur jo kasht sah ek ebhi dusaro ko sukh detaa hai to dukh haari hari us ko 

nirdukh banaa dete hai..to aap nirdukh bano…dusaro ke dukh mitaane men lago..aap ke dukh nahi tikenge…

 

iishwar ko paanaa kathin nahi hai..lekin vidwaano ne , updeshako ne aisaa kuchh bolaa aur aisaa kuchh maahol ban gayaa ki sabhi maanate ki iishwar paanaa hi 

kathin hai, baaki sab saral hai..are bhaiyyaa iishwar paanaa hi saral hai..baaki sab kathin hai!

ek baar nasuruddin par vidwaano ne mukadamaa chalaayaa ( Pujyashri Baapuji ne updeshak, vidwaan apane mat se samaaj ko gumaraajh karate, ulajhaate ye 

samjhaane ke liye kahaani sunaayi.)

to sachchi baat to ye hai ki aap iishwar ko dur naa maane, iishwar ko paraayaa naa maane….iishwar ko durlabh naa maane..iishwar baad men milegaa aisaa naa 

maane..antarayaami prabhu to sadaa saath hai, meraa hai aisaa chintan kariye..us ke dhyaan men nischint hoyiye to iishwar kaa aanand aayegaa…budhdi men 

samajh aayegi…aap iishwar ke amrut putr ho..

man ki  2 dhaaraa hoti hai..man ki ek dhaaraa se abhi itanaa saar garbhit satsang ho rahaa hai, lekin dusari dhaaraa bhagavaan se judi hai..itanaa aasaan 

hai!..jaise hindi blanewaalaa vyakti angreji bolegaa to hindi us ki bhaag jaayegi kyaa? aise paramaatmaa ke arth ko samajh lo..bas!

 

thode din aap ajapaa jaap karo..shwaasoshwaas men bhagavaan ke naam ki ginati..aap kaa swabhaav bhagavat may ho jaayegaa..

kabhi gaye kaashi kabhi gaye makke

antarayaami paramaatmaa ko chhod kar

khaa rahe dar dar ke dhakke !

subah utho to thodi der paramaatmaa men shaant baithanaa..sukh dukh swapnaa..us ko jaanane waalaa paramaatmaa apanaa..shwaasoshwaas men ginate jaao bhagavaan 

ka naam..

mala shwasoshwaas ki jagat bhagat ke bich

jo phere so gurumukhi , naa phere so nich ll

 

paachan tantr ko majabut karati hai gaajar ki pattiyaa aur gaajar…maataa ke dudh ke samaan gaajar ki khanij shakti hai…gaajar men jo gun paaye gaye vo 

maataa ke dudh men hai aur maataa ke dudh ki yogyataa gaajar ke ras men hai..jin maayiyon men khun ki bahot kami hoti hai..ve gaajar aur paalak ka ras ek ek glaas subah shaam le le suryaast se pahele..khun hi khun banegaa..

chakundar bhi khun banaataa hai..paalak gaajar aur chakundar kaa ras khun badhaataa hai, netr jyoti vardhak hai..vitaamin A ki kami hote hote aadami andhaa tak ho jaataa hai..lekin in rason se vitaamin A itana abharapur ho jaataa hai ki chasmaa bhi utar sakataa hai..gaajar aur paalak samaan maatraa men le , kuchh samay tak is ka ras piye..chashmaa utar jaaye.

jis ke baal jhadate ho vo gaajar pyaaj aur haraa dhaniyaa ka salaad khaaye..baal jhadane band ho jaayenge.

roj subah 10 graam kaale til chabaa kar ek glaas pani piye.baad men 2-3 ghante kuchh naa khaaye badaa shakti shaali ho jaayegaa…..shaarirk maanasik durbalataa ko dur karataa hai..baalo ko majbur karataa hai..lekin jin ko pitt ki takalif hai athavaa sharir men jyaadaa garami hai vo naa khaaye..

 

sab se badhiyaa hai hari om .

agar roj 15 minat dhup dip kar ke omkaar kaa gunjan kare to sabhi takalife dur hoti hai…

 

is satsang ke any amrut bindu :

1)sijeriyan operation nahi karaaye  : http://wp.me/P6Ntr-w6    सिजेरियन ऑपरेशन खतरनाक

2) jap ka phal kitane gune se kya?problem proof banaa degi aap ko mantr dikshaa! :   http://wp.me/P6Ntr-Pr

3) tukaaram maharaj  ki kahaani :   http://wp.me/P6Ntr-Pp  

4) gurudikshaa kaa kitanaa prabhaav hai ye naani ki kahaani se aur marate samay honewaali 4 takalife se bache :  http://wp.me/P6Ntr-Pn

5) sthal basti ashwani mudraa ke baare men bataayaa jis se kayi bimaariyon se aap bach jaaoge.ye praakrutik vyavastha aka rahasy jaan le.. : http://wp.me/P6Ntr-vW अश्विनी मुद्रा

aap sukhi raho, swasth raho aur sanmaanit raho..aur jeevan ke shaam ho jaaye us ke pahele jeevan daataa men vishraam paa lo…

 

om shanti.

 

SHRI SADGURUDEV JI BHAGAVAAN KI MAHAA JAYJAYAKAAR HO!!!!!

Galatiyon ke liye Prabhuji kshamaa kare….

 

 

Explore posts in the same categories: Pujya Bapuji

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s


Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 2,907 other followers